हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। किसी दिन डांस करते हुए रील्स बनाते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी दिन अजीबो-गरीब प्रैंक का वीडियो वायरल हो जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकसर लड़ाई झगड़े के भी वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। इस बार भी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह लड़ाई का ही है। मगर इस वीडियो में 1vs1 नहीं बल्कि 2vs2 यानी दो-दो की लड़ाई हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में कुल चार लड़कियां आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं।
क्यों भिड़ी आपस में ये लड़कियां?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चार लड़कियां नजर आ रही हैं। दो-दो लड़कियों के दो ग्रुप की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे से काफी बुरी तरह से लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में लड़कियां एक दूसरे के बाल खींचते हुए लड़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से वीडियो को शेयर किया जा रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @hotness_2024 नाम के अकाउंट से लड़कियों की लड़ाई का वीडियो शेयर करते हुए बताया गया है कि वीडियो नोएडा का है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़ाई रील्स पर किए गए कमेंट को लेकर हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो


खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि लड़ाई के इसी वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मजे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- संस्कारी बिटिया, सड़क को बनाया युद्ध का मैदान। दूसरे यूजर ने लिखा- म्हारी छोरियां छोरों से कम है के, नारी शक्ति द्वारा अच्छा काम। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों केवल नोएडा के लड़के ही लड़ सकते हैं। यह सभी कमेंट अलग-अलग अकाउंट के कमेंट सेक्शन में किए गए हैं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version