सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो इंसान के दिमाग को हिला कर रख दे। हर दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और धीरे-धीरे गर्मी और भी बढ़ेगी, तो इस गर्मी से बचने के लिए लोग अनोखे तरीके अपना रहे हैं जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लड़कों ने अपनी पुरानी कार को ही स्विमिंग पूल बना लिया था और उसमें मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स ने दूसरा तरीका अपनाया है। आइए फिर इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स किचन में खड़े होकर अपने लिए खाना निकाल रहा है। मगर उसे गर्मी ना लगे इसके लिए उसने अपनी पीठ पर अनोखा जुगाड़ फिट किया है। शख्स ने अपनी पीठ पर एक टेबल फैन को बांध लिया है। इस फैन के बाधंने के लिए पहले उसने फैन को टेबल से बांधा और फिर टेबल को अपने पीठ पर लगाकर खुद से बांधा। इसके अलावा शख्स ने पंखे की तार को भी काफी लंबा कर दिया है ताकि वह जहां जाए, उस पंखे के साथ जाए। पंखा चलता रहेगा तो उसे गर्मी नहीं लगेगी।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @pb3060 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘वीडियो है तो विदेश का लेकिन लागू मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में होना चाहिए।’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल होते ही रहते हैं जिसमें लोग अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं। ऐसे वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। वायरल हो रहा यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version