इस दुनिया में तरह-तरह के जीव-जन्तु रहते हैं। कई जानवर तो ऐसे हैं जिन्हें आज तक किसी ने देखा तक नहीं होगा। यही जानवर कभी-कभी जंगलों से निकलकर हमारे सामने आ जाते हैं। जिन्हें देखने के बाद इंसान अवाक रह जाता है। कुछ ऐसी ही घटना घटी एक मछुआरे के साथ। जो अपनी नाव लेकर एक तालाब से गुजर रहा था। तभी एक अनोखा जानवर तैरते हुए उसकी नाव पर चढ़ गया। मछुआरे ने इस जानवर का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह किस प्रकार का पशु
वीडियो को सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मछुआरा झील पर नाव चला रहा था, तभी उसने पानी में कुछ तैरता हुआ देखा। यह किस प्रकार का पशु है? वीडियो के ही कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इस जानवर के बारे में अहम जानकारी दी है और बताया है कि यह एक स्पाइडर मंकी (बंदर) है। यह एक ऐसी प्रजाति है जो अपने लंबे अंगों और प्रीहेंसाइल पूंछ के लिए जानी जाती है। इनकी पूंछ इन्हें फुर्तीला होने के साथ-साथ मध्य और दक्षिण अमेरिकी वर्षावनों के पेड़ों की चोटी पर नेविगेट करने में सहायता करता है। ये सामाजिक प्राइमेट वन पुनर्जनन के लिए महत्वपूर्ण हैं, ये बीजों को फैलाते हैं क्योंकि वे छतरी में फलों की तलाश करते हैं।


वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग कुछ अन्य बंदरों की प्रजातियों के वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version