रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लाखों छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर अपडेट आया है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) अगले मई के दूसरे सप्ताह में यानि 7 मई से 15 मई के बीच 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी करेगा। इसके तुरंत बाद लिंक सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दी जाएगी। छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीजीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने रिजल्ट को लेकर बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी चल रही है। लाखों छात्र-छत्राओं के अंक को छत्तीसगढ़ बोर्ड कार्यालय के गुप्त शाखा में कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ होंगे जारी…
Previous Articleइन लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा ?
Next Article BREAKING NEWS एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर….
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
