रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य मंत्रालय महानदी भवन एवं विभाग प्रमुखों के कार्यालय इंद्रावती भवन में आज अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। महानदी भवन में कार्यरत 95 और इंद्रावती भवन के 63 अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल एकत्र किए गए। इस दौरान पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए कार्मिकों की पहचान भी की गई। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दवाई दी जाएगी।
मंत्रालय एवं एचओडी बिल्डिंग में 158 अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना जांच
Previous Articleरखें इन बातों का ख्याल और दांपत्य जीवन को बनायें खुशहाल…
Next Article कंगना की सुरक्षा पर इस सांसद ने खड़े किये सवाल…
