रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने राज्य के समस्त मतदाताओं से मतदान जरूर करने की अपील की है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सात सीटों में कल 7 मई को मतदान होना है। वहीं चार सीटों के लिए दो चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। उन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रदेश के सभी वयस्क नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। देश के संविधान ने वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार सौंपा है उसका उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version