कोंडागांव शहर के नहरपारा वार्ड में डोली उठने से पहले ही एक बेटी की अर्थी उठ गई. घर पर बेटी की शादी की खुशीयां मनाई जा रही थी. देखते ही देखते ये खुशियां मातम में बदल गईं. घर में बेटी की शादी के लिए हर एक सदस्य बहुत खुश था. लेकिन 5 मई की शाम जिस बेटी की शादी थी उसने फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की कारर्वाई में जुट गई है.
युवती के पिता ने बताया कि घर की 4 बेटियों में एक बेटी की शादी थी. घर का हर सदस्य शादी की तैयारियों मे लगा हुआ था. घर की पहली शादी होने के कारण बच्चों से लेकर बड़े तक सभी बहुत खुश थे और तैयारियों में जुटे थे. 5 मई की शाम परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया. कुछ दिन पहले तक युवती ने खुद अपनी शादी के कार्ड बांटे. वहीं, रविवार को अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली.
परिजनों ने बताया कि जिस वक्त उनकी बेटी ने सुसाइड किया उस वक्त घर पर माता-पिता नहीं थे. युवती के माता और पिता दोनों ही किसी काम से घर पर नहीं थे. वहीं, उनका छोटा बेटा और बेटियां घर की ही एक छोटी सी दुकान पर थे. इस दौरान युवती ने अपने रूम पर फांसी लगा ली. काफी देर तक वब रूम से नहीं निकली तो छोटी बहनें वहां गई तो दरवाजा बंद था. आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बहनों ने चाचा को बुलाकर देखने को कहा.
तीन महीने पहले हुई थी सगाई
परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले कांकेर के नवागांव के भावगिरी ग्राम से बेटी की बड़े धूम धाम से सगाई हुई थी. 10 मई को घर पर बारात आनी थी. बेटी की उसके होने वाले पति से फोन पर बात हुआ करती थी. इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई थी लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो चुका था. इसके अलावा कुछ दिन पहले ही लड़के पक्ष ने आकर माफी भी मांगी थी और घर पर सब ठीक हो गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version