लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन दोनों मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.
राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने दिल्ली स्थित बीजेपी के हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ली. कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. राधिका ने कहा था कि सुशील ने मुझे शराब ऑफर की थी. उन्होंने रात बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया था.
कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे पर राधिका खेड़ा ने कहा था कि मैंने हमेशा सुना है कि कांग्रेस राम विरोधी, सनातन विरोधी और हिंदू विरोधी है, लेकिन मैंने कभी इस पर विश्वास नहीं किया. महात्मा गांधी हर बैठक की शुरुआत ‘रघुपति राघव राजा राम’ से करते थे. मुझे असलियत तब पता चली जब मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगा दिया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी. जब भी मैंने तस्वीरें या वीडियो पोस्ट किए तो मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव चल रहे थे तो मैं अयोध्या क्यों गई?

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version