रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को सात सीटों पर सुहाने मौसम के बीच मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार सातों सीटों पर कुल 71.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सरगुजा में सबसे ज्यादा 78.78 प्रतिशत, वहीं सबसे कम बिलासपुर में 63.95 % मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आठ मई को जारी होंगे। तीसरे चरण में रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा सीट पर मतदान हुआ। पहले दो चरणों में चार सीटों पर मतदान हुआ था। यानी अब छत्‍तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है।
168 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद
सात लोकसभा सीटों के 58 विस क्षेत्र में मतदान के लिए 1.39 करोड़ पात्र मतदाता थे। अंतिम चरण के मतदान के साथ ही 168 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान के लिए 15,701 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 7,887 केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version