मई महीने की शुरूआत होते ही गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। गर्मी लोगों को इस कदर परेशान कर रही है कि लोग दोपहर में कहीं बाहर जाने से बच रहे हैं। इसके अलावा अपने घर में भी पूरी व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। कोई कूलर खरीद रहा है तो कोई AC की व्यवस्था कर रहा है। हर कोई चाहता है कि इस भीषण गर्मी से उन्हें राहत मिले। अब इंसान हो या फिर कोई जानवर हो, गर्मी हर किसी को लगती है। हर कोई गर्मी से बचने की कोशिश करता है। गर्मी से बचने की ऐसी ही कोशिश एक कुत्ते ने की जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुत्ते ने अपनाया यह तरीका
जब आपको गर्मी लगती है तो आप क्या करते हैं? आप भी पंखे के नीचे, कूलर के सामने या फिर कमरा बंद करके AC की ठंडी-ठंडी हवा खाते होंगे। मगर जब एक पालतू कुत्ते को गर्मी लगी तो उसने अनोखा तरीका अपनाया और घर की फ्रिज में जाकर बैठ गया। घर की महिला ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो भौंकने लगा। कुछ देर बाद कुत्ता बाहर निकल गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1787489077878481081?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1787489077878481081%7Ctwgr%5E27195589a4ac4f0f9f5d9640994ff5c1bb6df77a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fdog-found-a-cool-way-to-escape-the-heat-video-is-going-viral-2024-05-08-1043730


लोगों ने वीडियो देखकर कही ये बात
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘गर्मी से बचने का मस्त जुगाड़ है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पूरा ही कब्जा किया हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- मस्त आईडिया है। एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था गुरु। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version