आप जब कभी भी बोर होते होंगे तो मनोरंजन की तलाश में सोशल मीडिया की तरफ जरूर जाते होंगे। कोई इंस्टाग्राम स्क्रोल करने लगता है तो कोई ट्विटर पर मजेदार पोस्ट देखने के लिए पहुंच जाता है। कुछ फेसबुक का भी इस्तेमाल करते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि अपनी मूड फ्रेश करने के लिए अधिकतर लोग सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इसके पीछे एक सीधा कारण यह है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर मजेदार कंटेंट की कोई कमी नहीं रहती है। अभी हमें भी एक मजेदार वीडियो नजर आया तो हमने सोचा कि आपको भी इस वीडियो के बारे में बता दें। आइए फिर बिना किसी देरी के जानते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जितने भी लोग इस खबर को पढ़ रहे हैं उन सभी ने कभी ना कभी एक खेत ऐसा देखा होगा जिसमें एक डंडे के ऊपर कपड़ा डालकर उसे खेत में लगा दिया गया हो। इसके अलावा डंडे के सबसे ऊपर एक मटका भी दिखा होगा जिसपर एक चेहरा बना हुआ होगा। अब जिन लोगों को इसके बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि इसे ‘Scarecrow’ कहा जाता है। अब इस नाम में क्रो आ रहा है तो इसका इस्तेमाल सिर्फ कौआ को भगाने के लिए नहीं होता बल्कि अन्य जानवरों को भी खेत से दूर रखने के लिए होता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। एक किसान ने अपने खेत में Scarecrow लगाया हुआ है। मगर यह इतना डरावना है कि अगर इसे रात में कोई भूत भी देख ले तो शायद वह भी डर जाए। हवा के चलते ही यह बिजूका इधर-उधर हिलता है जो इसे और भी डरावना बनाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1788482000208187662?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1788482000208187662%7Ctwgr%5Ef671edc7a5d0c91daf715203696f2df0f0b04339%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Ffarmer-installed-scary-scarecrow-in-his-field-video-goes-viral-on-social-media-2024-05-09-1044054


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘रात में इसको देखकर खेत का मालिक खुद डर जाएगा।’ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को खबर लिखे जाने तक 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version