जगदलपुर । बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकवाली मांझीपारा में रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। अपने घर से एक किमी दूर इंद्रावती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस ने बताया कि घाटकवाली खासपारा निवासी अंतुराम कश्यप 56 वर्ष सोमवार की सुबह अपने दोस्त सीताराम के साथ घर से पैदल कोहकापाल गया हुआ था। सीताराम अपने बेटे को पैसे देने के लिए कोहकापाल जा रहा था।जिसके चलते अंतुराम को भी अपने साथ ले गया। वहां जाने के बाद सीताराम अपने बेटे के पास रुक गया, जबकि अंतुराम वापस घर आ गए। घर पहुंचने से एक किलोमीटर पहले अंतुराम घर के पास से बहने वाली इंद्रावती नदी में नहाने के लिए उतर गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह से घर से निकले अंतुराम को उसके परिजन खोज रहे थे, तभी किसी ने नदी किनारे कपड़े देखे जाने की बात कहीं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version