आज के समय में देश की अधिकतर आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। कोई इंस्टाग्राम पर एक्टिव है तो कोई फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो हर प्लेटफॉर्म पर आपको मिल जाएंगे। लोग भले ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं मगर उनका उद्देश्य लगभग एक जैसा ही है। हर प्लेटफॉर्म पर अधिकतर लोग अपने मनोरंजन के लिए एक्टिव होते हैं क्योंकि इन प्लेटफॉर्मस पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो डांस से जुड़े से होते हैं तो किसी वीडियो में कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। शुरुआती वीडियो में कुत्ते को देखकर आपको उसपर दया आएगी मगर अंत में कुछ ऐसा हो जाता है कि आप हंसने लगेंगे। दरअसल वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक कुत्ता सड़क पर चल रहा है। मगर वह अपने आगे के दोनों पैरों से ही चल रहा है। ऐसा लगता है जैसे उसके पीछे के दोनों पैर किसी हादसे में टूट गए हैं। कुत्ते को ऐसे चलते देख एक शख्स को बुरा लगता है और अपनी गाड़ी रोककर उसकी मदद करने के लिए आता है। मगर जैसे ही वह शख्स पास आता है वह भी हैरान हो जाता है। क्योंकि कुत्ता अपने चारों पैरों पर आसानी से चलने लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ThebestFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 85 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बेस्ट एक्टर है। दूसरे यूजर ने लिखा- कृपया इसे कोई अभी ऑस्क दो, देखो और गुस्सा हो। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे ऑस्कर दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत शानदार एक्टिंग। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version