कोरबा । तेंदुए के शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। दरअसल तेंदुए ने उनके बछड़े को मार डाला था। इससे आक्रोश में आकर उन्होंने बछड़े में जहर मिला दिया गया था, जिसे पुनः खाने से तेंदुए की मौत हो गई थी और उसके अंगों को काटकर ले गए थे। इस मामले में तीनों ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज के राहा बीट के अंतर्गत आने वाले कक्ष क्रमांक 25 में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे एक तेंदुए को मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा था। जहां तेंदुए की मौत की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे जहां शिकारियों ने तेंदुआ का शिकार किया था और उसके महत्वपूर्ण अंगों को काटकर ले भागे थे।
आरोपी गोविंद ने बताया कि, उसके बछड़े को किसी जीव ने हमला कर मार दिया था। उसने अपने मृत बछड़े में फोरेट मिला दिया और जब तेंदुआ पुनः बछड़े का मांस खाने पहुंचा तो मांस खाने के कुछ ही क्षणों बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गोविंद सिंह और लाल सिंह और दरींपारा निवासी राम प्रसाद तेंदुए के अंग को काटकर ले भागे थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version