आज के समय में हर किसी को रील्स बनाने की आदत हो गई है। लोग कहीं भी घूमने जाते हैं तो वहां रील्स बनाने लगते हैं और कुछ समय बाद उसे पोस्ट कर देते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो लोग अपने घर पर बैठकर ही रील्स बनाने लगते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि आजकल हर दूसरा इंसान आपको रील्स बनाता हुआ मिल जाएगा। इसी तरह एक शख्स ने सोचा कि जब वह ऊंट की सवारी करेगा तो उसे रिकॉर्ड करके रील बनाएगा। मगर इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ऊंट पर बैठा हुआ है और इसके बाद ऊंट उठता है। मगर उठते हीं ऊंट को ना जाने क्या हो जाता है और वह इधर से उधर भागने लगता है। शख्स उसे कंट्रोल करने की कोशिश करता है मगर कर नहीं पाता है। पूरे वीडियो में ऊंट इधर से उधर से भागता हुआ ही नजर आता है। वहां मौजूद कुछ लोग जब यह देखते हैं तो उसकी तरफ भागते हुए आते हैं। मगर वायरल वीडियो वहीं खत्म हो जाता है और यह पता नहीं चल पाता है कि शख्स ऊंट से नीचे कैसे उतरता है।
यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/Cute_girl__29/status/1790961346227605518?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1790961346227605518%7Ctwgr%5E5a157015b5db6a0e37384a8b1834cc35f7f6d889%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fperson-will-remember-this-camel-ride-for-the-rest-of-his-life-video-is-also-going-viral-2024-05-16-1045743


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Cute_girl__29 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रील के चक्कर में रेल बन गई।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- और बना ले रील। दूसरे यूजर ने लिखा- खेल खेल में बखेड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- हां बन तो गया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version