दुर्ग। दुर्ग जिले में दसवीं में सप्लीमेंट्री आने से निराश छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया है। रिजल्ट में पता चला कि, छात्रा अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंट्री आई है। इससे वह बहुत निराश हो गई और उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी। बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में वह अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंट्री आई। इससे वह काफी उदास थी। छात्रा के माता-पिता मजदूर हैं। बुधवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने आत्महत्या कर ली।
जब उसका भाई घर आया तो उसने देखा कि, बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और पुलिस बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version