नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला गरमाया हुआ है। भाजपा लगातार इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है। वहीं अब जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के पीए ने मारपीट और बदसलूकी की थी। स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई है। दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनका मेडिकल हुआ था। रिपोर्ट में उनकी आंख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई।
आप का दावा : स्वाति को नहीं लगी चोट
वहीं इस मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सीसीटीवी में स्वाति मालीवाल आराम से चल रही हैं। वीडियो में स्वाति सही दिख रही हैं। स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि न तो उसके कपड़े फटे हैं, न ही वह दर्द में है। सीएम आवास से वह आराम से बाहर जा रही हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि एफआईआर में जो कुछ भी लिखा गया है वह झूठ है। सीसीटीवी फुटेज में वह पुलिस को धमकी देती नजर आ रही हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version