आजकल हर दूसरे शख्स को रील बनाने की लत लग गई है। हर कोई रील्स बनाकर खुद को सोशल मीडिया का स्टार बनाना चाहता है। मगर कुछ लोग रील्स बनाने के चक्कर में इतने अंधे हो जाते हैं कि उन्हें आने वाला खतरा नजर ही नहीं आता है और फिर वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो अब तक आप और हम सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाले कई वीडियो रेल के ट्रैक पर रील बनाने वाले रहे हैं। मगर इस बार घर की छत पर रील बनाते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कैसे रील के चक्कर में एक शख्स के साथ हादसा हो जाता है।
रील के चक्कर में छत से गिर गया शख्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग रील्स बनाने के लिए छत पर मौजूद हैं। एक लड़का और लड़की बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बनाने की कोशिश कर रहे हैं। डांस का स्टेप करते हुए ही अचानक एक लड़का छत की बाउंड्री के पास पहुंच जाता है और अचानक नीचे गिर जाता है। इसमें अच्छी बात यह है कि शख्स को गंभीर चोटें नहीं आती है। वीडियो में गिरने के बाद खुद खड़ा होता हुआ भी नजर आता है। मगर इस तरह लापरवाही से रील बनाना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @JittuSingh0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रील के चक्कर में ऐसा एक्सिडेंट।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत ही जानलेवा है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- रील का चक्कर। तीसरे यूजर ने लिखा- और बनाओ रील। वहीं एक यूजर ने लिखा- लोग पागल हो गए हैं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version