मनेंद्रगढ़ । जिले में तेंदूपता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू और दो शावकों ने हमला किया है। हमले के बाद उस व्यक्ति का एक हाथ टूट गया है। इतना ही नहीं भालुओं ने उसका चेहरा भी नोच लिया है। हालांकि ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायल ग्रामीण कोटाडल का रहने वाला है। जिस वक्त उस पर भालुओं ने हमला किया, उस वक्त वो अपनी पत्नी कलावती सिंह और अपनी बेटी संजना के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गया था। इसी बीच भालू और उसके दो शावकों ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण की पत्नी कलावती और बेटी संचना के विरोध करने पर उस जगह से भालू अपने शावकों को लेकर भाग निकला, लेकिन तब तक उसने ग्रामीण को चोट पहुंचा दी थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version