पुलिस ने मां-बेटे की घिनौने करतूतों का भंडाफोड़ किया है। इन लड़कियों के सप्लाई का आरोप लगाया गया है। साथ ही पुलिस ने इनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापे के दौरान इस रैकेट में शामिल 5 महिलाओं और 3 दलालों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह महिला अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर यह धंधा करती थी। सेक्स रैकेट संचालिका के दोनों बेटे ग्राहकों को ढूंढ कर लाते थे और उनकी मां फोन पर लड़कियां उपलब्ध कराया करती थी। ग्राहकों को पहले लड़कियों के फोटो दिखा कर उनकी कीमत तय की जाती थी। फिर लड़कियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था।
लखीमपुर के सीओ एसएन तिवारी ने बताया कि शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक मकान में पैसा लेकर के बाहर से लड़कियों को बुलाते हैं और उनके साथ देह व्यापार का धंधा चलाते हैं। मोहल्ले के काफी लोग परेशान थे इस सूचना पर एसओ महिला थाना उनकी टीम और इंस्पेक्टर कोतवाली के साथ वहां पर दबिश दी। करीब 5 महिलाओं और 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में वहां पर पाया गया। पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। सीओ सिटी ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच कराई गई है।
