कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक फ्लाईओवर आता है जिसका नाम हाथीपुर हाईवे है। इसी हाईवे के पास कल रात एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में सड़क पार कर रही 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इलाज के दौरान एक अन्य महिला की मौत हो गई। इनके साथ में जा रही एक बच्ची अभी घायल है जिसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। आइए आपको इस खबर की पूरी जानकारी देते हैं।
हाईवे पार कर रही महिलाओं को लगी टक्कर
कानपुर नगर के महाराजपुर थाना अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आने वाले फ्लाईओवर के पास कुछ महिलाएं सड़क को पार कर रही थी। इन महिलाओं के साथ एक बच्ची भी थी। जब ये लोग सड़क को पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वैन वहां आई और उसने इन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि तीन महिलाओं की तो मौके पर ही मौत हो गई। जिन महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान पूनम पांडे, सरिता और ज्योति के नाम पर हुई है। वैन से टक्कर लगने के बाद घायल महिला और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दिव्या नाम की महिला की भी मौत हो गई।
BIG BREAKING हाईवे पर दर्दनाक हादसा… वैन की टक्कर लगने से 4 महिलाओं की मौत…
Previous Articleसेक्स रैकेट का भंडाफोड़…

