उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चलती कार में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि आरोपी ने कार में लिफ्ट देने के बहाने पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गया. महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है, क्योंकि घटना एक महीने पुरानी है. महिला बहराइच की रहने वाली है और लखनऊ के इंदिरा नगर में अपने रिश्तेदार के घर गई थी. 1 अप्रैल की रात 10 बजे वह बहराइच जाने के लिए थाना चिनहट के कामता चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी. इस दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो महिला के सामने आकर रुकी. इसके बाद कार सवार ने महिला से जाने के बारे में पूछा. इस पर महिला ने कहा कि उसे बहराइच जाना है. इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उसे बहराइच छोड़ देगा और उसे कार में बैठा लिया. पीडि़त महिला का आरोप है कि उसने मटियारी चौराहे से कार को देवा रोड की तरफ मोड़ दिया.
इसके बाद जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने असलहा निकाल लिया और उसे धमकाते हुए कहा कि जैसा मैं कहता हूं वैसा करती रहो वरना जान से मार दूंगा. इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता से छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने उसके बाल पकड़कर गाल पर थप्पड़ मारे. फिर आरोपी ने महिला से सारे कपड़े उतारने को कहा और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी पूरी रात कार में महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और सुबह टेल्को कंपनी के पास सुनसान जगह पर उसे कार से फेंक कर फरार हो गया. महिला के मुताबिक, आरोपी का आधार कार्ड गिर गया था, जिसमें उसकी पहचान गाजीपुर निवासी भरत राय और ड्राइवर की पहचान संजीव के रूप में हुई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version