आजकल लोगों को रील्स बनाने का ऐसा चस्का लगा है कि वह कहीं भी किसी भी वक्त रील बनाने लगते हैं। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर कई रील देखे होंगे, जिसमें लोग पब्लिक प्लेस पर या मेट्रो में या फिर ट्रेन में रील बनाते हुए नजर आ जाते हैं। हाल में ऐसी ही 4 लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह साफ दिख रहा है कि उनके सिर पर रील बनाने का भूत किस कदर सवार है। सभी लड़कियों पर मालइका अरोड़ा बनने का भी खुमार सवार है।
वायरल हो रहे वीडियो में 4 लड़कियां एक ट्रेन के अंदर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। ये चारों लड़कियां मलाइका अरोड़ा के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’ पर डांस कर रही हैं। सभी अलग-अलग सीट पर खड़े होकर या फिर बैठकर डांस करते हुए दिख रही हैं। लड़कियों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लड़कियों के इस फूहड़पन को देख कई लोग रेल मंत्रालय से इन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
लोगों ने कमेंट कर कार्रवाई करने की मांग की


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Heisenbergbec नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक सेकेंड के लिए लगा किसी डांस बार में आ गया हूं। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए रेलवे को टैग किया और इन लड़कियों पर भारी जुर्माना लगाने को कहा। दूसरे ने लिखा- मेट्रो के बाद अब ट्रेन में भी चालू हो गया इनका मुजरा। तीसरे ने लिखा- क्या भारतीय रेलवे अब डांस बार बन गई है। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया। ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर ये कहा कि ऐसे रीलबाजों के लिए कठोर कानून बनने चाहिए। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version