रायपुर। प्रदेशभर में नौतपा ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को राजधानी का पारा 43.7 डिग्री पार कर चुका है, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। रविवार को ही एकाएक तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गया था। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाओं का आगमन निरंतर जारी है, जिसकी वजह से सोमवार को पारा 44 डिग्री से भी आगे जाने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है, जो कि 28 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रविवार को भी प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस बेमेतरा में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रकोप शुरू… तीन डिग्री बढ़ा तापमान
Previous Articleछत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा नही चाहती कांग्रेस : भाजपा
Next Article ओडिशा में छत्तीसगढ़ की बसों को रोकने पर बढ़ा विवाद…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

