राज्य शासन ने नारायणपुर के पद्मश्री हेमचंद माझी को वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि लगातार नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद हेमचंद माझी ने पद्मश्री लौटाने की घोषणा की थी, इसके अलावा उन्होंने कहा था कि अब वे जड़ी-बूटी से उपचार भी बंद कर देंगे। इसके बाद प्रोटेक्शन रिव्यू गुप की बैठक में उनको सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी है। वे आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर वैधराज हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे रहे हैं। इस वजह से ही पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय के सेफ हाऊस में सुरक्षा प्रदान कर रखा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version