सोशल मीडिया पर दिन रात वायरल हो रहे वीडियो देखने को मिलते ही रहते हैं। आमतौर पर आप सोशल मीडिया पर डांस, लड़ाई, अजीबो गरीब हरकत करते लोगों के वीडियो देखते ही होंगे। ऐसे वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलते हैं। कभी-कभी किसी कपल का वीडियो वायरल होता है जो पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोगों की बेवकूफी देखने को मिलती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने कभी ना कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। अगर कोई पूछे कि ट्रेन में कहां बैठकर सफर करते हैं तो आप क्या जवाब देंगे? जाहिर सी बात है कि आप बोलेंगे हर कोई ट्रेन के कोट में सीट पर बैठकर सफर करता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अलग ही नजारा देखने को मिला। कुछ लोग ट्रेन से सफर करते हुए दिख तो रहे हैं मगर वो ट्रेन के अंदर नहीं बैठे हैं। बल्कि वो लोग इंजन के पास यानी उसके बगल में बची थोड़ी सी जगह पर बैठे हुए हैं और बिना किसी डर के सफर कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्हें डर की परिभाषा भी नहीं पता है।
यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1795043056888037533?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1795043056888037533%7Ctwgr%5E8a6a2352033636cf1403a63f9ceeee7656109d11%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fthese-people-are-far-away-from-the-fear-you-will-be-shocked-after-seeing-the-way-of-traveling-by-train-2024-05-28-1048462


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘यह वीडियो पर आप क्या कहना चाहोगे?’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यमराज छुट्टी पर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये घरवालों से और जिंदगी से ढापे ही हुए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ना समझ लोग हैं, जिंदगी इतनी सस्ती तो नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा- जोखिम भरा सवाल है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version