कई लोगों को चोरी की इतनी बुरी आदत होती है कि वे जहां भी जाते हैं चोरी करने लग जाते हैं। कई बार वे बचकर निकल जाते हैं तो कई बार वे पकड़े भी जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक मॉल में चोरी करने के बाद पकड़ी जाती है। चोरी के पकड़े जाने के बाद लड़की मॉल के कर्मचारियों पर सीनाजोरी दिखाने लगती है। जिसके बाद मॉल के कर्मचारी उस पर भड़क जाते हैं और उसे पकड़ कर पीट देते हैं।
मॉल में चोरी करती हुई पकड़ी गई लड़की
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि बनारस के विशाल मेगामार्ट में एक लड़की कुछ समान चुराते हुए पकड़ी जाती है। जिसके बाद वह वहां की फिमेल सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ जाती है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि लड़की चोरी करने के बाद पकड़ी गई है। पहले तो वह मॉल की महिला सुरक्षाकर्मी के सामने सीनाजोरी कर रही थी फिर वह उनसे लड़ने लगती है। जिसके बाद मॉल में कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। उनमें से कुछ महिला कर्मचारी चोरी कर रही लड़की को पकड़ कर पीटने लगती हैं। इसी बीच लड़की भागने की भी कोशिश करती है लेकिन मॉल के कर्मचारी उस पर अपनी पूरी भड़ास निकाल देते हैं। वीडियो में मॉल के एक स्टाफ को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि चोरी कर रह है और ऊपर से सीनाजोरी दिखा रही है।
वीडियो देख लोगों ने भी लगा दी लड़की की क्लास


वीडियो को 65 हजार लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर लड़की की जगह लड़का पकड़ाया होता तो उसे तो मार ही डालते। दूसरे ने लिखा- वह स्त्री है कुछ भी कर सकती है। तीसरे ने लिखा- वाह भाई, चोर का एटीट्यूड तो देखो। ऐसे ही तमाम अन्य यूजर्स ने भी कमेंट किया औक लड़की की क्लास लगाने लगे। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version