राजस्थान के उदयपुर में फूड पॉइजनिंग की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना कोटड़ा थाना इलाके की है. सगाई की पार्टी में खाना खाने के बाद तीन लोगों की जहां इससे मौत हो गई वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक कोटड़ा में एक सगाई कार्यक्रम के दौरान खराब और दूषित खाना खाने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद इन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़े लोगों में अब तक तीन की मौत हो चुकी है. घटना की सूचना मिलने के साथ ही कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी अस्पताल पहुंचे और रोगियों के इलाज को लेकर जानकारी ली. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी अशोक ने बताया कि यह पूरा मामला सोमवार का है.जहां तहसील कोटडा में सोमवार रात में एक युवक की सगाई का कार्यक्रम था. पुना पारगी नाम के शख्स के बेटे की सगाई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और वहां खाना खाया था. भोज खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई मरीजों को गुजरात भी रेफर किया गया है. जांच में सामने आया है कि दूषित भोजन करने से एक साथ कई लोगों की तबियत बिगड़ी थी.
सगाई की पार्टी में खाना खाने के बाद तीन लोगों की मौत… दो दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

