छत्तीसगढ़ के 11 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. अब 4 जून का बेसब्री से इंतजार है. यह दिन फैसले का दिन होगा. इससे पहले कहां किस सीट पर किसकी बढ़त है और कौन पिछड़ रहा है. इसकी सटीक जानकारी India Today Axis My India के एग्जिट पोल के जरिए आपके सामने रखा जा रहा है.छत्तीसगढ़ में एनडीए को छह फीसदी वोट प्रतिशत बढ़ने की संभावना है. जहां पिछले चुनाव में 51 फीसदी वोट मिले थे, वहीं इस बार 57 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. वहीं सीटों की बात करें तो इस बार एनडीए को 10-11 सीटें मिलने की संभावना हैं. वहीं इंडिया ब्लॉक को 0 से 1 सीट मिलने की बात कही जा रही है.

2019 में भी बीजेपी को 11 में से मिले थे 9 सीट

पिछली बार 2019 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस के खाते में दो सीट आई थी. इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस में कौन कितनी सीटों पर आगे रहता है. चार जून को अंतिम फैसला आने से पहले एग्जिट पोल के नतीजे में इस बात का पता चल जाएगा. aajtak.in

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version