नई दिल्ली। ईरान ने कहा है कि सऊदी अरब ने उसके सरकारी टेलिविजन ब्रॉडकास्टर के 6 पत्रकारों को देश से निकाल दिया है। बुधवार को ईरान की तरफ से जानकारी दी गई कि देश वापस भेजने से पहले पत्रकारों को लगभग एक हफ्ते तक हिरासत में रखा गया और फिर उन्हें हज से पहले सऊदी से भेज दिया गया। सऊदी अरब ने हालांकि, फिलहाल इस घटना को स्वीकार नहीं किया है। सऊदी अरब के पवित्र स्थलों पर शिया और सुन्नी लोगों के बीच तनाव की खबरें दशकों से आती रही हैं। हज के समय यह तनाव और बढ़ जाता है। ईरान की सरकारी टीवी ने पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि एक हफ्ते पहले उनके तीन पत्रकार मदीना की पैगंबर मोहम्मद मस्जिद में कुरान पढ़ते लोगों की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकारों की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वो अन्य ईरानी तीर्थयात्रियों के साथ नमाज के लिए कार से बाहर निकल रहे थे। एक रेडियो पत्रकार को भी मदीना के एक होटल से हिरासत में लिया गया। ईरान की सरकारी टीवी ने कहा कि सभी 6 पत्रकारों को बाद में रिहा कर दिया गया और बिना हज किए ही उन्हें ईरान भेज दिया गया। इस्लाम में सभी सक्षम मुसलमानों के लिए एक बार हज करना अनिवार्य बताया गया है। हज इस्लाम के सबसे पवित्र शहर सऊदी अरब के मक्का शहर में किया जाता है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version