रायपुर। एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version