झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ हैं। पुलिस ने इस मामले में आठ लड़किया और 14 युवकों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पूरी कार्रवाई एक स्पा सेंटर में की गई हैं जहां जिस्मफरोशी का कारोबार संचालित जो रहा था। दरअसल राजधानी के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल स्थित बैंबू इंटरनेशनल स्पा में शनिवार की रात को छापेमारी कर लालपुर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया हैं। यहां से 8 युवती के अलावा 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवतियां थाईलैंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और रांची की हैं। पुलिस ने बताया है कि थाईलैंड की 3 युवतियों के अलावा दिल्ली की 2, पश्चिम बंगाल की 2 और रांची की एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके अलावा स्पा के मालिक व दिल्ली के छतरपुर निवासी गौरव अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाइलैंड की तीनों युवतियों ने बताया है कि वे लोग वर्किंग वीजा पर रांची के इस स्पा में काम करने आयीं थीं। पुलिस ने तीनों का पासपोर्ट व वीजा जब्त कर लिया है।
Previous ArticleVIDEO : सड़क पर लगा था जाम… ट्रैफिक से बचने के लिए शख्स डिवाइडर पर दौड़ाने लगा बाइक… देखें ये वीडियो…
Next Article VIDEO : ये रील का बुखार आखिर कब उतरेगा?
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

