दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से विजय बघेल के सांसद निर्वाचित होने पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले में जनता के समर्थन और संगठन की शक्ति से इतनी विशाल जीत दर्ज की गई है। दुर्ग जिले में भाजपा के सशक्त संगठन ने विधानसभा चुनाव के बाद लगातार चार महीने तक मेहनत करके विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से जो माहौल तैयार किया उसी का परिणाम रहा कि भाजपा ने दुर्ग जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को जनता के बीच पहुंचाया। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की लोकप्रियता, नम्रता और सहजता ने भी मतदाताओं का मन मोहा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग संगठन जिला अंतर्गत दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, अहिवारा और साजा विधानसभा के धमधा ब्लॉक के पोलिंग बूथ में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव संचालन के सभी आयामों को लोकसभा चुनाव प्रभारी चंदूलाल साहू और सह प्रभारी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में विधानसभा संयोजकों ने पूर्ण किया। लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल और सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचन्दन द्वारा चुनाव संचालन को लेकर सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख कार्यकर्ताओं को संयोजित करके रणनीति बनाई जिससे यह उत्कृष्ट परिणाम आया है। पार्टी ने चुनाव संचालन की जिम्मेदारी विधानसभा स्तर पर जिले के प्रमुख नेताओं को दी थी जिसमें दुर्ग शहर में राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दुर्ग ग्रामीण में जागेश्वर साहू, पाटन में दिलीप साहू, अहिवारा में रविशंकर सिंह को विधानसभा संयोजक बनाकर चुनाव संचालन सौंपा गया था। सभी विधानसभा संयोजकों ने पूरी शक्ति और तत्परता के साथ चुनाव संचालन किया। कार्यकर्ताओं के सहयोग से विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव ने भीषण गर्मी में जनसंपर्क, जनसभा, नुक्कड़ सभा, चाय पे चर्चा, महतारी अभिनंदन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अथक मेहनत करके भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय जनता पार्टी सभी नौ विधानसभा सीटों में एकतरफा जीत दर्ज की है। जिसमें दुर्ग संगठन जिला की पांचों विधानसभा सीटों में इतिहास रचा गया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए दुर्ग जिला संगठन के सभी कार्यकर्ता सम्मान के पात्र हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version