दुर्ग। छग में जहां चाचा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार गये, वहीं उनके भतीजा दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याषी विजय बघेल ने दूसरी बार फिर रिकार्ड मतो से जीत हासिल की। हालांकि विजय बघेल की जीत तो पहले से तय मानी जा रही थी लेकिन इस बार जहां जीत की लीड कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था वहीं इस बार इनकी लीड पिछली बार के साढे 3 लाख से अधिक होने का रिकार्ड तोडते हुए इस बार उनकी लीड 4 लाख 37 हजार से अधिक पहुंच गई। इस चुनाव मे जहां विजय बघेल को कुल 9 लाख 52 हजार 939 वोट मिले जबकि कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को 5 लाख 15 हजार 841 वोट मिले जिसमें राजेन्द्र साहू 4 लाख 37 हजार 98 वोट से पराजित हो गये।
विजय बघेल पहले ही चरण से सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपली लीड बढाये रखे। दुर्ग की सभी नौ विधानसभा में कांग्रेस के राजेंद्र साहू हर राउंड में बड़े अंतर से पिछड़ते जा रहे थे। अंतिम दौर तक विजय बघेल कांग्रेसी राजेंद्र से लगभग 3 लाख 51 हजार से अधिक मतों से आगे हो गए। दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, वैशाली नगर, भिलाई, नवागढ़, साजा, अहिवारा, बेमेतरा विधानसभा से विजय बघेल को लगातार हर राउंड में बढ़त मिल रही है।
गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधानसभा से 41 हजार मतों के अंतर से विजयी विधायक रिकेश सेन ने सांसद विजय बघेल को वैशाली नगर से ही लगभग 73 हजार की लीड दिलाई है। वही दुर्ग निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवागन जो मतगणना में उपस्थित थे ने बताया कि दुर्ग षहर विधानसभा से भाजपा के कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत से 72 हजार से अधिक, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से 68 हजार, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से 65 हजार, जबकि भिलाई विधानसभा क्षेत्र से और पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक होने के बाद भी जहा भिलाई विधानसभा क्षेत्र से 35 हजार और पाटन विधानसभा क्षेत्र से 25 हजार वोटो से आगे रहें।
वैशाली नगर विधानसभा से पहले राउंड में विजय बघेल को 5901 तो राजेंद्र साहू को 2212, दूसरे राउंड में विजय बघेल को 6232 तो राजेंद्र को 1563, तीसरे राउंड में विजय बघेल को 5572 तो राजेंद्र को 2561, चौथे राउंड में विजय 7185, राजेंद्र 2493, पांचवें राउंड में विजय बघेल को 6405 तो राजेंद्र साहू को 3218, छठवें राउंड में विजय 8102, राजेंद्र 2685, सातवें राउंड में विजय बघेल को 7999 तो राजेंद्र को 2408, आठवें राउंड में विजय 4805 तो राजेंद्र 4350, नौवें राउंड में विजय बघेल को 6296 तो राजेंद्र को 2693, दसवें राउंड में विजय 7150 तो राजेंद्र को 1637, ग्यारहवें राउंड में विजय बघेल को 7575 तो राजेंद्र को 2363 मत, बारहवें राउंड में विजय को 6770, राजेंद्र को 2360, तेरहवें राउंड में विजय को 6339 तो राजेंद्र को 1919, चौदहवें राउंड में विजय बघेल को 5510 तो राजेंद्र को 2748 मत मिले हैं। चौदहवें राउंड तक विजय बघेल को 7 लाख 41 हजार 902 तो राजेंद्र साहू को 3 लाख 89 हजार 927 मत ही मिले हैं। चौदहवें राउंड तक विजय बघेल 3 लाख 51 हजार 975 से अधिक मतों से बढ़त मिली जो अंतिम 19 वे राउण्ड में राजेन्द्र साहू से 4 लाख 37 हजार 98 वोट से आगे होकर उनको पराजित कर दिया।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version