छत्तीसगढ़ में सूर्य की तपिश से बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। राज्य में प्री मानसून गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। सुकमा में 3 सेमी और अंबागढ़ चौकी में 2 सेमी वर्षा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बार मानसून तय वक्त से पहले ही केरल प्रवेश कर चुका है। इसके प्रभाव छग में भी देखने को मिलेगा। यहां भी तय समय से पहले ही मानसून प्रवेश होगा। वर्तमान में बन रही स्थिति के अनुसार मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून छग में 10 जून के आस- पास प्रवेश करेगा। इसके 3 दिनों पश्चात अर्थात 13 जून के करीब राजधानी में मानसून दस्तक देगा। गौरतलब है कि  छत्तीसगढ़ में मानसून आने की सामान्य तिथि 13 जून है। इसके तीन दिनों बाद 16 जून को रायपुर में दस्तक होती है तथा 21 जून को अंबिकापुर पहुंचने के साथ ही यह पूरे प्रदेश में छा जाता है। शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

जानिए कहां तक पहुंचा है मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, सोलापुर, मेडक, भद्राचलम, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजरना रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

छाए रहेंगे बादल  
राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज आसमान आंशिक मेघमय रहेगा। गरज- चमक के साथ हल्की वर्षा भी संभावित है। गुरुवार को सर्वाधिक तापमान 42.6 डिग्री दुर्ग में दर्ज हुआ। सबसे – कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 11 डिग्री अधिक 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version