छत्तीसगढ़ एकलव्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्राची शर्मा ने कहा है कि हम समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छत्तीसगढ़ के FC , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई पाठ्यक्रम अंग्रेजी माध्यम संस्था है जिसमे हम निरंतर 2013-2014 से सेवा देते आ रहे है, हमारी भर्ती प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति से हुई है जिसमे हम आवेदन भरके मेरिट सूची से इंटरव्यू दिलाकर आए हैं। उन्होंने बताया कि संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार नहीं होने देने का भरोसा भी दिलाया है। संघ की अध्यक्ष प्राची शर्मा ने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा विद्यालयों में नियमित शिक्षक भर्ती कर रहे है, नियमित शिक्षकों का ज्वाइनिंग लेटर भी आ चुका है विद्यालय भी उनको अलॉट हो चुका है, यदि नियमित शिक्षकों की ज्वाइनिंग हो जाती है हम सभी अपने पदों से स्थगित हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसी नौकरी से हमारा और हमारे पूरे परिवार का जीवन यापन हो रहा है, हमारे पदों में नियमित शिक्षक आ जाते हैं हम बेरोजगार हो जायेंगे। हमें हमारे शासन से विभागीय मंत्री से यही प्रार्थना है कि जैसे अन्य राज्य मिजोरम हिमाचल प्रदेश अपने राज्यों के EMRS के अतिथि शिक्षकों को नियमित किया है तथा छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) उनको 62 वर्ष पूर्णकालिक सेवा प्रदान किया गया, ठीक वैसे ही हमको अपने पदों पर यथावत बनाए रखे एवम 62 वर्ष पूर्णकालिक सेवा प्रदान किया जाए जिससे हम समस्त अतिथि शिक्षकों का घर परिवार सुचारू रूप से संचालित हो। हम सदैव हमारी शासन का आभारी रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version