उत्तर प्रदेश के औरैया में हैरान करने वाला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने बारात को बैरंग लौटा दिया. मायूस चेहरा लेकर दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया. बताया जा रहा है कि शादी के बीच दूल्हा नोट नहीं गिन पाया था, इसलिए दुल्हन को उसपर शक हो गया. उसे लगा कि दूल्हा कम पढ़ा-लिखा है या फिर उसे कोई दिक्कत है. लाख समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी.
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामाला औरैया जिले के बिधूना तहसील का है, जहां रामपुर गांव के एक पिता द्वारा अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की गई थी. 7 मई को बारात आई तो परिवार और रिश्तेदार बारात के स्वागत में जुट गए. तभी जयमाल के दौरान दुल्हन को कुछ शक हुआ. उसने दूल्हे को नोट गिनने के लिए कहा लेकिन वो गिन नहीं पाया. इतना ही नहीं आरोप है कि वो 20 रुपये का नोट तक नहीं पहचान पाया था.
जिसपर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की और लड़का पक्ष के बीच बैठक हुई. समझाने-बुझाने का दौर शुरू हुआ लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई. उसने दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया. आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई.
दुल्हन के भाई ने बताया जब दूल्हे को पैसे गिनने के लिए दिए गए तो वह 100 रुपये भी नहीं गिन पाया. 20 का नोट तक नहीं पहचान पा रहा था. शक होने पर हमने खुद ही शादी से कदम खींच लिया. वहीं, दुल्हन की ताई ने कहा कि बेटी ने सही निर्णय लिया है, नहीं तो शादी के बाद क्या होता? लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई.
जयमाला के बाद एक छोटा सा काम भी नहीं कर पाया दूल्हा…गुस्साई दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार…लौटा दी बारात…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

