छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला आंगनवाड़ी सुपरवाइजर थी। वह अपना होम लोन जल्दी चुकाना चाहती थी, इसीलिए ऑनलाइन गेम के फेर में पड़ गई और करीब 2 लाख रुपए हार गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिले के जुन्नारदेव थाना इलाके के ग्राम चटुआ का यह मामला है। यहां रहने वाली 38 साल की सरला पति हरिराम सल्लाम ने साल 2022 में होम लोन लिया था। इसके अलावा, सरला ऑनलाइन गेम खेलती थी और वह करीब 2 लाख रुपये भी हार गई थी। इसके बाद से ही वह तनाव में रहती थी। बीते शनिवार को सरला ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version