बागपत: जिले से भाभी के प्यार में भाई की हत्या का मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अपनी भाभी से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने तीसरे भाई से शादी करवा दी। इसी के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार मामला मामला जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गुराना गांव का है। यहां दिल्ली में बस ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले यशवीर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यशवीर को उसी के दो भाइयों ने गोली मारी है। बताया गया कि यशवीर (32) पुत्र ईश्वर अपने घर का सबसे छोटा बेटा था। उससे तीन बड़े भाई सुखवीर, ओमवीर और उदयवीर हैं। सुखवीर की शादी रितु से हुई थी। कुछ दिन बाद बीमारी के चलते सखुवीर की मौत हो गई। इसके बाद रितु के मायके वालों की रजामंदी से रितु की दूसरी शादी घर के छोटे बेटे से करा दी गई। ओमवीर और उदयवीर की शादी नहीं हुई है। यही वजह थी कि दोनों परेशान रहते थे। दोनों इस बात से रंजिश मान ली। यशवीर दिल्ली में बस चलाता था और हर दूसरे दिन दिल्ली से अपने घर आता था।शुक्रवार की रात ओमवीर और उदयवीर ने शराब पी। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां से झगड़ा किया। शाम 6 बजे यशवीर दिल्ली से घर पहुंच गया। उसने दोनों भाइयों को समझाया। ओमवीर और उदयवीर कुछ देर के लिए घर से निकल गए। रात करीब 10 बजे दोनों फिर घर आ गए। उन्होंने यशवीर के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद मारपीट करने लगे। इस दौरान ओमवीर और उदयवीर ने यशवीर को पकड़ लिया और सीने से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। यशवीर की पत्नी रितु के मुताबिक- यशवीर की मौत मौके पर ही हो गई थी। गोली मारने के बाद दोनों वहीं खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। रितु की मानें तो यशवीर मेरे पति थे। वो शाम को घर आ गए थे। ओमवीर और उदयवीर ने शाम को झगड़ा शुरू किया। वो लोग मेरी सास को गाली दे रहे थे। उदयवीर ने मेरे पति को गोली मारी। ओमवीर ने उसके हाथ पकड़े हुए थे। रितु ने बताया कि दो महीने पहले भी ओमवीर और उदयवीर से झगड़ा हुआ था। हमने पुलिस से भी शिकायत की थी। पुलिस और गांव के प्रधान ने मिलकर मामले को दबा दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। बस दोनों को चेतावनी देते हुए चले गए। ये लोग हमेशा शादी के लिए कहते थे। तब मैं सोचती थी कि मजाक कर रहे हैं। लेकिन नहीं पता था कि ये लोग हत्या भी कर सकते हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version