महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात एक हिट -एंड-रन की घटना सामने आई है। इस हादसे के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इस एक्सीडेंट में दो मजदूरों की मौत हो गई तो वही 5 लोग गंभीर होने की जानकारी सामने आई है। यह घटना वाठोडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की घटना कल रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक ने नशे की हालत में कार चलाते हुए फुटपाथ पर सोयें हुए 8 मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गयाहै। ये भी जानकारी सामने आई है की कार चालक नाबालिग है और इस दौरान वो नशे में भी था। पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना के मुताबिक़ सड़क पर खिलौने बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले महिला और छोटे बच्चे फुटपाथ पर सोयें हुए थे। दिनभर की मेहनत के बाद ये लोग काफी गहरी नींद में सोयें हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12.15 के दौरान एक तेज रफ़्तार कार चालक ने सो रहे इन मजदूरों पर कार चढ़ा दी और ये गरीब लोग मारे गए। इस कारचालक आरोपी का नाम भूषण लांजेवार है। चालक से तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हो गई और इसने तीन महिला, चार बच्चे और एक पुरुष को कुचल दिया। इनको कुचलने के बाद गाडी फुटपाथ पर जाकर टकरा गई। इस दौरान सभी जगहों पर खून ही खून दिखाई दे रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही वाठोडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की खोजबीन शुरू की और शराब के नशे में कारचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस की जानकारी के अनुसार पांच लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष दिखाई दे रहा है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version