रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा (चंदू) ने प्रदेश कद्दावर भाजपा नेता एवं विधायक अजय चंद्राकर को मंत्री बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। श्री वर्मा ने कहा कि अजय चंद्राकर भाजपा के काफी वरिष्ठ नेता है और प्रदेश के तेजतर्रार नेताओं में से एक है। अजय चंद्राकर रमन सरकार में मंत्री रह चुके है, इसलिए साय सरकार में भी इनके अनुभवों का लाभ लिया जाये तो अच्छा ही है। आपको बता दें कि प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार होना है क्योंकि प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक एवं मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जिससे अब प्रदेश मंत्रीमंडल का विस्तार किया जायेगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा (चंदू)ने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा सामाजिक स्तर पर विविध आयोजन और कार्यक्रमों के जरिए समाज के लोगों को एकजुटता के साथ जोड़े रखा है। साथ ही महासभा की अपनी एक विस्तृत कार्यकारिणी भी है, जो हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आ रही है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की स्थापना 1884 में लखनउ में हुई थी, अर्थात कूर्मि इतिहास में यह 140 वर्ष पुरानी संस्था है। छत्तीसगढ़ में उक्त संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्ष 1948 एवं 1966 को स्व.डॉ. खूबचंद बघेल एवं वर्ष 1979 से 1983 तक स्व.धनीराम वर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेतृत्व प्रदान किये थे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा में कई फिरकों के प्रतिनिधिगण शामिल है, जिनमें पटेल, कटियार, कन्नौजिया, घोरचढ़, घोरपड़े, सचान, राठौर, जाधव, मराठा, गंगवार, गहरवाल, सुर्यवंशी, पटनवार, भोसले, मनवा, चंद्रनाहू, दिल्लीवार, चंद्रा, गभेल, सनाड्ये, अघरिया, पाटनवार, चंदनिया, गहवई, कन्नौजिया, तिरेला, सुरेठी, बैसवारे, देशहा, परगिया, सिंघरौल, राजवाड़े, सिंघरौर, बंधइया, बैस, चन्द्रौल शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version