रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को आज यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा ‘‘कर्नल कमांडेन्ट’’ मानद रैंक प्रदान की गई । डॉ. चंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एन.सी.सी. निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्री अजय कुमार महाजन कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत किया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में श्री महाजन द्वारा डॉ. चंदेल को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि तथा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप कमांडेंट रायपुर ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह चौहान, डेप्युटी ग्रुप कमांडर कर्नल श्री जी एस सिखरवार और कर्नल श्री सुमेर सिंह भी मौजूद थे। एनसीसी के अधिकारियों ने डा चंदेल की वर्दी पर बैच और स्टार लगाकर तथा कैप लगाकर सम्मानित किया. मेजर जनरल श्री अजय कुमार महाजन ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर देश के विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा एन.सी.सी. सेवा संचालित करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। डॉ. चंदेल इस वर्ष छत्तीसगढ़ में एन.सी.सी. कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मनित किये जाने वाले एकमात्र कुलपति हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version