समय पर नाश्ता करने से भी शरीर को कई गुना ज्यादा फायदे मिलते हैं। जी हां भले ही आप नाश्ते के समय को आगे-पीछे कर लेते हों, लेकिन भरपूर फायदा उठाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको सही समय पर नाश्ता कर लेना चाहिए। एक रिसर्च के मुताबिक आपको सुबह सुबह 9 बजे से पहले हर हाल में नाश्ता कर लेना चाहिए। 9 बजे के बाद नाश्ता करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों कहा जाता है?

दरअसल सुबह 9 बजे के बाद नाश्ता करने बेहतर है कि आप उस वक्त हल्का भोजन ही कर लें। क्योंकि इस वक्त हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरुरत होती है। अगर आप इस वक्त हेल्दी खाना खाते हैं तो दिन भर ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं। इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलती है।

रिसर्च की मानें तो आपको सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता कर लेना चाहिए। इसके बाद नाश्ता करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। 9 बजे से पहले नाश्ता करने से मोटाबॉलिज्म तेज होता है। इस समय हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है और हमारे काम करने की क्षमता बढ़ती है। सुबह नाश्ते में आपको लो फैट और हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। 9 बजे के बाद नाश्ता करने से आप भारीपन और लेथार्जिक महसूस करते हैं। अकेले में नाश्ता करना भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी आदत 9 बजे के बाद नाश्ता करने की है तो इसे बदल दें। बेहतर होगा कि आप सुबह उठने के 2 घंटे बाद नाश्ता जरूर कर लें। अगर आप 6 बजे जगते हैं तो 8 बजे नाश्ता कर लेना चाहिए। इस आदत से एक हेल्दी लाइफ जीने में मदद मिलेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version