अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई जोड़ा प्यार में पड़ता है तो वो अपने प्रेमी की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होता है. शुरू-शुरू में महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे के साथ गाहे-बगाहे प्यार का इजहार करने रहते हैं. लेकिन शुरुआती रिश्ते में थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है. अगर आप भी अपने रोमांस के शुरुआती चरण में अपने साथी को लगातार संदेश भेज रहे हैं तो यह आपके लिए खराब हो सकता है. विशेषज्ञ प्यार की तलाश करने वालों या रिश्तों को बनाए रखने की चाह रखने वालों को शुरुआती प्यार में सावधान रहने की सलाह देते हैं.

नए रिश्ते में ध्यान रखें ये बात

डेटिंग का मतलब कोई गारंटी नहीं है कि सामने वाले को आपके लिए हर वक्त उपलब्ध होना होगा. यह दो लोगों की इच्छा से जुड़ी है. इसलिए अपनी खुशी और इच्छा के लिए किसी को भी लगातार टेक्स्टिंग करना ठीक नहीं है. आपको अपने पार्टनर को बिना सोचे-समझे टेक्स्टिंग करने से बचना चाहिए.

अक्सर ऐसा होता है कि इन स्थितियों में आपके दिल-दिमाग में तमाम ऐसे ख्याल आते हैं कि आपको अपने पार्टनर को मैसेज करके हाल-चाल लेते रहना चाहिए.  ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने मुझे मैसेज नहीं भेजा. वो कहां होगा या होगी. उनका रिप्लाई नहीं आया. मैंने दो दिनों से उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. मुझे उन्हें टेक्स्ट करना चाहिए. मुझे उन्हें अपनी याद दिलानी चाहिए. लेकिन आप वास्तव में जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह यह है कि आप किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं जो करना ठीक नहीं है. 

बार-बार मैसेज करने के नुकसान

1.आपको अपने पार्टनर को लगातार मैसेज करने से बचना चाहिए क्योंकि यह उस व्यक्ति पर नियंत्रण करने जैसा है. किसी स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए संदेश भेजने का प्रयास करना बंद करें. 

2.बेशक आपको पार्टनर की फिक्र हो रही हो या आपको याद आ रही हो लेकिन आपके बार-बार मैसेज करने से पार्टनर इरिटेट भी हो सकता है. इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार और याद दोनों का इजहार बैलेंस तरीके से करना ही बेहतर रहता है.

3.अगर आपके पार्टनर ने काफी देर तक आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं किया तो इसका कोई गलत और तुरंत मतलब ना निकालें. कई लोग टेक्स्ट करने में अच्छे नहीं होते हैं और वो बहुत देर में रिप्लाई करते हैं ऐसे में आपको धीरज रखना चाहिए ना कि लगातार मैसेज करते रहना चाहिए. 

4.ऐसा भी हो सकता है कि कि आपका पार्टनर तुरंत रिप्लाई करने में सक्षम न हो. वो किसी काम में व्यस्त हो सकता है इसलिए उसके शेड्यूल को ध्यान में रखकर ही मैसेज करें. 

5.अगर आपका मैसेज अर्जेंट है तो मैसेज करने के बजाय उन्हें कॉल करने पर विचार करें. इस तरह उन्हें लगेगा कि यह जरूरी हो सकता है और वो इसे अनदेखा नहीं करेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version