रायपुर। राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद द्वारा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा, नवा रायपुर को मान्यता प्रदान की गई है। यह मान्यता इसी वर्ष अर्थात शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही लागू होगी। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित चार कार्यक्रम/कोर्स संचालित करने की अनुमति दी है गई है-
1) बी. एस. सी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन
2) डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन
3) डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस
4) डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग ऑपरेशन्स
इन कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु एन.सी. एच. एम. जे ई ई (NCHM JEE)द्वारा सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रारंभ कर दी गई है। अवगत होना चाहेंगे कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा, नवा रायपुर को NCHMCT की काउंसलिंग लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त छात्रों को सीधे प्रवेश की सुविधा भी उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ में होटल एवम् हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए रायपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(SIHM)को प्राप्त मान्यता, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके द्वारा न सिर्फ छत्तीसगढ़ वरन् आस पास के अन्य राज्यों के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
