रायपुर। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम-सभी के लिए शिक्षा की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। इसमें विभिन्न विभागों से समन्वय कर कार्यक्रम को गति दिया जाए। साथ ही डेटा एंट्री का काम भी करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका जैसे मैदानी अमला द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 30 हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सर्वेक्षण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को साक्षर बनाने प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में इसका सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 200 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी।
इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
साक्षर बनाने के लिए वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, आपदा प्रबंधन, व्यवसायिक कौशल, बाल देखभाल एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version