नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। सफदरजंग अस्पातल से आग लगने की सूचना मिली है। दमकल विभाग को आज सुबह 10.41 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर कम से कम सात गाड़ियों को रवाना किया गया।
सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में मंगलवार को आग लगी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है।
डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, ‘‘ सफदरजंग अस्पताल के पुराने आपात चिकित्सा भवन के गेट नंबर छह पर आग लग गयी। सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। आग इस भवन के गोदाम में लगी है।’’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version