बिहार के मोतिहारी से एक बार फिर शिक्षा के मंदिर शर्मसार हो गया। दरअसल, यहां एक हेडमास्टर स्कूल के महिला शिक्षक के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश किया है। जिससे परेशान शिक्षिका ने इस बात की शिकायत महिला थाने में दी और पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना तुरकौलिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुरूपिया की है। पीड़िता शिक्षिका का आरोप है कि वो जब से स्कूल ज्वाइन की है, तब से स्कूल के हेडमास्टर नीतीश कुमार गिरी उनको बिना मतलब के अपने कैबिन में बुलाते हैं और अकेला यौन शोषण करने की कोशिश करते हैं। महिला शिक्षक का आरोप है कि हेडमास्टर अक्सर उन्हें लगातार प्रताड़ित करते हैं और संबंध नहीं रखने पर स्कूल में नौकरी से निकालने की धमकी भी देता है। महिला शिक्षिका का कहना है कि नीतीश गिरी किसी न किसी बहाने से मेरे हाथ को छूते थे और पीछे से आकर पकड़ने की कोशिश करते थे। हमने कई बार इसको लेकर विरोध भी किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। शिक्षिका ने बताया कि मुझको परेशान किया जाता है। नीतीश गिरी ने लगातार दबाव देने की कोशिश अब नहीं छोड़ी और एक दिन पीछे से मेरा हाथ और कमर पकड़कर और कंप्रोमाइज करने का दबाव बनाया। शिक्षिका ने बताया कि हमने इन सारी बातों को अपने पति को बताया जिसके बाद अब चुप रहना मुनासिब नहीं समझा और पति और मैं दोनों पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के पास पहुंचे हैं और हमने अपना आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version