नई दिल्ली। हाल ही में T-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में टीम ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री ने उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह जीत न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हमारी टीम ने जो धैर्य और समर्पण दिखाया है, वह प्रेरणादायक है।”
इस मुलाकात के दौरान कप्तान, कोच और अन्य खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। कप्तान ने बताया कि कैसे टीम ने चुनौतियों का सामना किया और सामूहिक प्रयास से इस जीत को हासिल किया।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “आप सभी ने हमें गर्वित किया है। आपकी मेहनत और लगन से देश के युवा प्रेरित होंगे और खेलों में और अधिक दिलचस्पी लेंगे।” उन्होंने खेल के क्षेत्र में और अधिक सुधार लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी जताई।
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version