लातूर: जिले के औसा में आईटीआई कॉलेज में एक अजीब घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक क्लास टीचर ने 18 वर्षीय छात्र को वायरिंग के प्रैक्टिकल के लिए घर बुलाया और फिर क्लास टीचर ने छात्र से घर का काम कराया। इतना ही नहीं उन्होंने छात्र से घर और छत की गंदगी भी साफ करने को कहा। छात्र से काम करवाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होते ही आईटीआई के प्रिन्सिपल ने एक समिति गठित कर दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सफाई करने का वीडियो आया सामने
मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्र के सफाई करने का वीडियो सामने आया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विद्यार्थी परिषद के नेता प्रणव नागराले ने कहा कि शासकीय आईटीआई कॉलेज की मैडम ने इलेक्ट्रीशियन के छात्र से घर का काम कराया। प्रैक्टिकल के नाम पर छात्र से साफ-सफाई और घर का काम करवाया। जब बच्चे हमारे पास आए तो हमने प्रिंसिपल को पत्र लिखकर शिकायत दी। इस पर उन्होंने मामले की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि कभी भी इस तरह के धोखे में नहीं रहना है।
प्रिंसिपल ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
वहीं जब क्लास टीचर से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने किसी भी छात्र को घर बुलाकर काम कराने की बात से साफ इनकार कर दिया। क्लास टीचर का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसने कब वीडियो बनाया, इन सब बातों के बारे में कोई जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद कॉलेज की प्रिंसिपल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर ये आरोप सच पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version